Advertisements

सुबह खाली पेट पुदीना खाने से क्या होता है? | Is mint good for summer in hindi

Advertisements

[ad_1]

mint_leaves_benefits- India TV Hindi

Image Source : FREEPIK
mint_leaves_benefits

Is mint good for summer: इस साल गर्मियां अभी से पड़ने लगी हैं। ऐसे में गर्मियों में होने वाली दिक्कतें बढ़ सकती हैं। जैसे कि एसिडिटी, बदहजमी और पेट से जुड़ी समस्याएं। ऐसी स्थिति में आप खाली पेट पुदीना (mint benefits in hindi) खाना आपको कई समस्याओं से बचा सकता है। जी हां, पुदीने की खास बात ये है कि ये ठंडा होने के साथ, पेट के पीएच को बैलेंस करता ह। दूसरा ये शरीर में हाइड्रेशन की कमी को दूर करता है और कई शारीरिक समस्याओं से बचाव में मदद करता है। जानते हैं इन्हें खाने के खास फायदे।

सुबह खाली पेट पुदीना खाने से क्या होता है?-benefits of mint leaves at empty stomach

1. पाचन समस्याओं को कम करने वाला है-Helpful for stomach issues

सुबह खाली पेट पुदीना का सेवन पाचन समस्याओं को कम करने वाला हो सकता है। दरअसल, ये आपके पेट के अस्तर को शांत करता है और पाचन समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है।

क्या है ज्यादा फायदेमंद खीरा छिलकर खाना या बिना छीले खाना? जानें सही तरीका

2. डाइजेस्टिव एंजाइम बढ़ाता है-Increase digestive enzymes

सुबह खाली पेट पुदीने का सेवन शरीर में डाइजेस्टिव एंजाइम को बढ़ाने में मदद करता है। ये उन एंजाइम्स को बढ़ाता है जो कि पेट की लाइनिंग को शांत करने के साथ खाना पचाने में तेजी से मदद करते हैं। इस तरह ये पाचन क्रिया को तेज करने में मददगार है। 

mint_leaves

Image Source : FREEPIK

mint_leaves

शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन को इस वजह से लगाते हैं हल्दी, वजह जान आप भी लेप लगाना कर देंगे शुरू

3. शरीर में हाइड्रेशन बहाल करता है-Mint increases Hydration

पुदीने का पानी पीने से आपको हाइड्रेटेड रहने में मदद मिल सकती है और वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है। गर्मियों में ये काम करना गैस और अपच जैसी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही इससे आपके शरीर में जलन भी नहीं होगी।

तो, सुबह उठें और कुछ ताजी पुदीने की पत्तियों को तोड़ें। फिर इन्हें धो लें और इसका सेवन करें। ये तरीका आपको पूरी गर्मी फोड़े फुंसी सहित शरीर की कई समस्याओं से बचने में मदद करेगा।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Features News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन



[ad_2]

Source link

Leave a Reply