छतरपुर: 15 फीट लंबे विशालकाय अजगर ने गांव में मचाया हड़कंप, सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

छतरपुर जिले के घुवारा-भगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत पुतरी खेड़ा गांव में एक 15 फीट लंबे और करीब 25 किलो वजनी अजगर के मिलने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। आबादी वाले इलाके में इस विशाल सांप को देखकर ग्रामीण घबराकर सुरक्षित स्थानों की ओर भाग गए।

सूचना मिलते ही सर्प मित्र अमर सिंह लोधी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बड़ी सावधानी और मशक्कत के साथ अजगर को पकड़कर सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां मौजूद रहे और पूरे घटनाक्रम को देखते रहे।

रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। वन विभाग की मदद से अजगर को आबादी से दूर घने जंगल में छोड़ दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

img 0561/ All Result Today
Advertisements

सर्प मित्र की अपील

सर्प मित्र अमर सिंह लोधी ने ग्रामीणों से अपील की कि गांव या घर के आसपास कोई सांप या अन्य वन्यजीव दिखाई दे तो घबराएं नहीं और न ही उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करें। तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित सर्प मित्र को सूचित करें, ताकि वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ-साथ मानव जीवन भी सुरक्षित रहे।

यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि मानव और वन्यजीवों के बीच सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व कितना जरूरी है।

Leave a Reply